उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के गाँव नांगल नैंसी निवासी संदीप कुमार द्वारा एक अक्टूबर को दी गई शिकायत में बताते हुए कहा मेरा बेटा यक्ष बीमार था मोनू चौधरी ने पहाड़ी पंडित से मिलाया इलाज के नाम पर फैमिली ने मकान बेचकर 38 लाख दिए,मां ने जेवरात बेचकर 14 लाख दिए,पिता ने अपनी जॉब पर 13 लाख का लोन लेकर पैसा दिया,पूजा सामग्री के नाम पर 5 लाख रुपए पहाड़ी पंडित को दिए,
बिजनोर एस एस पी मीणा ने जानकारी देते हुए बताया थाना धामपुर पुलिस ने एक अन्धविश्वास से जुड़े मामले का खुलासा किया है पुलिस ने इस मामले में पहाड़ी पंडित उर्फ संजय शर्मा,मोनू चौधरी,यश चौधरी,कोमल सिंह को गिरफ्तार किया।



