नानौता सहारनपुर । बीती रात नगर में चोरो ने जमकर आतंक मचाया नगरवासियों को पहले से ही हो रही विधुत विभाग द्वारा की जा रही लगातार कटोती के कारण बिजली पानी की सविधा में बाधा आ रही है,ऊपर से चोरो ने आम जन का जीना दूभर कर रखा है,प्रदेश सरकार की पुलिस को अगर मुस्लिम समाज के घरो मस्जिदों पर बुलडोजर चलाने से फुर्सत मिले तो चोरो पर भी ध्यान देना जरूरी है क्योंकि यूपी सरकार जिस क़ानून व्यवस्था के दावे करती है उनकी हकीकत कुछ ऐसी है कि बीती रात नगर में मोहल्ला छत्ता मोहल्ला कानूनगोयान में घरो में लगी पानी की मोटर चोरी करने से नगर में हडकंप मच गया।
ध्रुव प्रकाश पुत्र नन्द भूषण निवासी मोहल्ला कानूनगोयान,प्रवेज पुत्र इस्लाम नेता निवासी मोहल्ला छत्ता,फैसल पुत्र फाजिल निवासी मोहल्ला छत्ता,पप्पू पुत्र इरफ़ान निवासी मोहल्ला छत्ता के घरो में लगी पानी की मोटर बीती रात चोरी की गई,बीती रात चार घरो में हुई पानी की मोटर चोरी से आस पास के घरो में देह्स्त का माहोल है,स्थानीय लोगो का कहना है कि एक तो रात्री में हो रही विधुत कटोती से पहले ही परेशान है जिससे नींद नही आती ऊपर से चोरो ने जो आतंक मचाया उससे अब पेहरा लगाने की आवश्यकता है क्योंकि पुलिस सरकार के प्रचार में व्स्यस्त है इस लिए अब चोरो से बचने के लिए रात्रि में जाग कर पेहरा लगाया जाये।



