इमरान मसूद के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल-लखनऊ में हंगामा

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में जमकर हंगामा देखने को मिला,कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ओर नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद को पदभार ग्रहण करना था। इस दौरान अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस नेत्री ममता चौधरी के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई जोकि बढ़कर धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। इस बीच अजय राय अपने  समर्थकों के साथ कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद ने उन्हें मनाने की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार गांधी से उनकी फोन पर बात हुई जिसके बाद अजय राय ने धरना समाप्त कर दिया।

इसी दौरान जब इमरान मसूद अजय राय को साथ लेकर चल रहे थे तो पीछे से एक व्यक्ति ने इमरान मसूद के साथ बदसलूकी की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है और इस वायरल वीडियो पर राजनेतिक लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है,कहा जा रहा है अभी तो चुनाव शुरू भी नही हुआ और यूपी में सत्ता का ख्वाब देखने वाली पार्टी आपस में ही लडती नज़र आ रही है,सपा पर लगातार ब्यान देने वाले सांसद इमरान मसूद के साथ जिस तरीके से बदसलूकी की जा रही वह कांग्रेस में फूट का सबूत है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *