अंकिता भंडारी के माता पिता को नेताओं सहित धरने से उठाया

दिल्ली| दिल्ली पुलिस द्वारा अंकिता भंडारी की मां और  पिता को देर आधी रात इंडिया गेट से धरने पर बैठे उनके साथ सभी कांग्रेस नेताओं को डिटेन कर लिया है। दिल्ली पुलिस सभी को बस में भरकर अपने साथ ले गई। हालांकि पुलिस ने अंकिता भंडारी के मां–बाप को आज सुबह छोड़ दिया। अंकिता भंडारी के माता पिता की मांग है कि CBI जांच पूरी होने तक आरोपी दुष्यंत गौतम को सिक्किम राज्यपाल पद पर नियुक्ति न दी जाए।

आपको बतादे अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के गंगा-भोगपुर स्थित ‘वनंतरा रिज़ॉर्ट’ में हुई 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या का बहुचर्चित मामला है.घटना की तारीख: अंकिता भंडारी 18 सितंबर 2022 को लापता हुई थीं और 24 सितंबर 2022 को उनका शव ऋषिकेश के पास चिल्ला नहर बैराज से बरामद हुआ था।

मुख्य आरोपी: रिज़ॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य (जो भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे हैं), प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों पर आरोप था कि वे अंकिता पर रिज़ॉर्ट में आने वाले किसी ‘VVIP’ मेहमान को “विशेष सेवा” (गलत काम) देने का दबाव बना रहे थे। अंकिता के मना करने पर उसकी हत्या कर दी गई।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *