हापुड़। धार्मिक यात्रा शांतिपूर्ण सम्पन्न हो यह हर किसी की मनोकामना होती है,यात्रा चाहे माता शाकुम्भरी देवी की हो या अमरनाथ मन्दिर की या फिर कावड यात्रा,जोकि अब चल रही है,मन में भगवान को प्रसन्न करने की इच्छा लेकर घर से यात्रा को निकलने वाले भक्त कभी किसी अपराध का हिस्सा नही बन सकते यही सच्ची श्रद्धा वाली यात्रा भगवान को प्रसन्न करती है,लेकिन इसी यात्रा में पुलिस प्रसाशन को सबसे ज्यदा कड़ी सुरक्षा करनी पडती है,अक्सर सोसल मिडिया पर कावड यात्रा को लेकर घर से निकले भक्त सडको पर गाड़ियों में तोड़ फोड़ करते नज़र आते है,क़ानून हाथ में लेकर अपराधी बन जाते है।
प्रदेश सरकार चाहती है कावड यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो इसके लिए कोई कसर नही छोडती,फिर भी ऐसे मामले देखे जाते है जिनसे अशांति फैलने का भय पुलिस प्रसाशन व आम जनता में बन जाता है,यही यात्रा अगर सच्चे मन से भगवान के लिए की जाये तो इसकी हकीकत को समझा जाये तो कोई भी यात्रा में अशांति पैदा न हो,अपने मन के क्रोध को मार कर ही भगवान को मन में पाया जा सकता है,यदि किसी से कोई गलती हो जाये तो उसको माफ़ करने वाला बड़ा कहलाया जाता है,और जो भगवान हम सबकी गलतियों को देखता है माफ़ करता है और वो चाहता भी यही है कि दुनिया में सभी प्राणी मिलजुल कर एक साथ मोहब्बत से रहे और भगवान की पूजा करते रहे।
इसी यात्रा को लेकर हापुड़ से बड़ी खबर सामने आई है जहां मदरसा जामिया अरबिया खादिमुल इस्लाम के मुख्य गेट पर पर्दा लगाया गया है। और मदरसे के बहार प्रसाशन द्वारा पुलिस बल तैनात कर दिए गए है,मदरसा संचालक ने 15 अगस्त तक छात्रो की छुट्टी की है,सुरक्षा की द्रष्टि से यह फैसला मदरसा संचालक ने लिया है। आपको बतादे पूर्व में मदरसे के सामने ऐसी कई घटनाएँ सामने आ चुकी जहां यात्रा के दौरान अशांति पैदा की गई,ऐसे में मदरसा संचालक ने बड़ी सूझबूझ के साथ लिया छुट्टी का फैसला सरहनीय है जहां अशांति होने की सभी चिंतायें समाप्त कर दी गई हो।



