सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत

जनपद सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गाँव कुंडाबसी राणा जी फायरवर्क्स पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के दौरान दो व्यक्तियों के शव म्रत अवस्था में मिले जिनके शरीर के अंग इधर उधर से उठा कर जमा किया गया,घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एंव दमकलकर्मी टीम मौके पर पहुंची।
शुक्रवार की शाम सहारनपुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया,थाना गंगोह अंतर्गत ग्राम कुंडाबसी स्तिथ एक पटाखा फेक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हुआ जिसमे कई लोगो के मारे जाने की बात कही जा रही है,घटना की सूचना पर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चोहान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मयंक पाठक एसडीएम नकुड सीओ गंगोह सहित थाना नानौता थाना तीतरों थाना गंगोह पुलिस मौके पर पहुंची,घटना स्थल पर हादसे के शिकार घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और घटना स्थल का बारीकी से जायजा लिया,

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में आग लग गई और दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। जिसको बुझाने के लिए दमकलकर्मी घटना स्थल पर पहुंची। धमाके की आवाज़ सुनकर आसपास के ग्रामीण वासी भारी संख्या में मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। हादसे के बाद फैक्ट्री का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। धमाका इतना तेज़ था की पेड़ो के पत्ते भी जमीन पर बिखरे मिले व फेक्ट्री की दीवारे क्षतिग्रस्त देखी जा सकती है,घटना स्थल पर दो व्यक्तियों के शव म्रत अवस्था में मिले जिनके शरीर के अंग इधर उधर से उठा कर जमा किया गया।

जिलाधिकारी व पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान (1) दीपराज देवड़े पुत्र धर्म सिंह, निवासी ग्राम बंजर, थाना बेकनगांव, जनपद खरगोन (मध्यप्रदेश), उम्र लगभग 23 वर्ष एवं (2) सन्दीप पुत्र रुड़कु सिंह, निवासी ग्राम दोडवा, थाना बेकनगांव, जनपद खरगोन (मध्यप्रदेश) हुई, इसके अतिरिक्त दो व्यक्ति, (1) आकाश रावत पुत्र जितेन्द्र, निवासी ग्राम दोडवा, थाना बेकनगांव, जनपद खरगोन (मध्यप्रदेश), उम्र लगभग 22 वर्ष तथा (2) राहुल उर्फ लालू पुत्र शेर सिंह, निवासी ग्राम पिपराटा, थाना धनगांव, जनपद खण्डवा (मध्यप्रदेश), उम्र लगभग 24 वर्ष, लापता हैं, जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। पटाखा फैक्ट्री में मध्य प्रदेश के रहने वाले कुल 23 मजदूर कार्य कर रहे थे, जिसमें से 19 मजदूर मौके पर मौजूद मिले।

फेक्ट्री में धमाके के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीयों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। बताया यह भी जा रहा है कि फेक्ट्री लाईसेंस धारक है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!