उत्तर प्रदेश के जिला चंदौली से बड़ी खबर सामने आई है जहां शराब तस्करों ने पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी को तोड़ते हुए थाना प्रभारी की गाड़ी को ही टक्कर मार दी. हादसे में थाना प्रभारी व पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए. जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी शराब तस्करों को पकड़ने के लिए बेरीकेट लगाकर रास्ते की नाकेबंदी की गई थी. शराब तस्कर आए और ट्रक से बैरिकेडिंग तोडी और थानेदार की खड़ी गाड़ी में टक्कर मारी और भाग गए. पुलिस लकीर पीटतीं रह गई.
सकलडीहा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम को टक्कर मारी फिर चंदौली से सेय्यदराजा तक बेरिकेटिंग तोड़कर भागे बिहार बोर्डर पर घेराबंदी देख ट्रक छोड़कर फरार हो गए,गनीमत रही हादसे में कोई पुलिस कर्मी जख्मी नही हुआ,शराब तस्करों और पुलिस का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है



