मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह 7 जुलाई 11जुलाई तक गुजरात व राजस्थान पहुंचे जहां राजपूत समाज के लोगो ने उनका जोरदार स्वागत किया,ठाकुर पूरण सिंह संगठन को मजबूत करने के उदेश्य से अपने कार्यकर्ताओं लोकेश राणा जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर,मोन्टू राणा जिला उपाध्यक्ष सहारनपुर,यश प्रताप सिंह,अश्वनी राणा आदि के साथ दो राज्यों के दौरे पर रहे,आप को बताते चले राजस्थान में यूजीसी (UGC) के नए नियमों और इक्विटी रेगुलेशन (UGC Equity Regulations 2026) के विरोध में भारी उबाल और प्रदर्शन देखने को मिला है। जयपुर समेत कई इलाकों में इन नियमों को पूरी तरह वापस लेने की मांग को लेकर सवर्ण संगठनों और राजपूत करणी सेना द्वारा विरोध प्रदर्शन किए गए हैं, जिसमें एक प्रदर्शनकारी की मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
इसी को लेकर किसान मजदूर संगठन भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है किसान मजदूर संगठन देश के कई राज्यों में अपनी मजबूत पकड़ा बनाता दिखाई दे रहा है पूर्व में जब लोकसभा चुनाव हुए थे तो किसान मजदूर संगठन ने भाजपा का विरोध किया था और वह विरोध देश के कई राज्यों में देखा भी गया था और उसी विरोध के चलते भाजपा ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सहारनपुर लोकसभा कैराना लोकसभा सहित कई ऐसी सीटें गवाई थी जहां किसान मजदूर संगठन व राजपूत समाज दम भरता है,आज जब राजस्थान में यूजीसी (UGC) के नए नियमों लेकर सवर्ण संगठनों और राजपूत करणी सेना द्वारा विरोध प्रदर्शन किए गए हैं तो किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष दोनों राज्यों में संगठन को मजबूत करने के उदेश्य से वहां पहुंचे और हालत का भी जायजा लिया।
इस दौरान दोनों राज्यों में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह का जौरदार स्वागत किया गया सभाएं की गई प्रत्येक दिन में और रात्रि में छोटी छोटी सभाएं कर संगठन को मजबूत बनाने का काम किया गया,स्वागत करने वालो में मांगू सिंह देवड़ा,नारायण सिंह बागसीन,सुल्तान सिंह डाक,कुलदीप सिंह पालडी,ठाकुर इश्वर सिंह,यशपाल सिंह,आदि मौजूद रहे।



