भारतीय किसान यूनियन का cjp के समर्थन में प्रदर्शन

दिल्ली-शनिवार 10 अक्टूबर को देश भर में कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन लीडर राकेश टिकैत द्वारा cjp को दिए गए समर्थन में मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। इस दौरान पुलिसकर्मियों और किसानों के बीच खींचतान भी देखने को मिली। प्रदर्शन में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और किसानों से जुड़े मुद्दे उठाए गए। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के CJP को समर्थन देने के बाद इस प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा रही। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा।

भारतीय किसान यूनियन लीडर राकेश टिकैत की अपील में किसानो ने एकत्रित होकर,मुज़फ्फरनगर,शामली,बिजनोर,हरदोई,कन्नोज,रामपुर,अलीगढ़,फतेहपुर,में जोरदार प्रदर्शन किया,मेरठ के काशी टोल पर CJP के प्रदर्शन में दिल्ली जा रहे किसान नेताओं को पुलिस ने रोका। राकेश टिकैत के आह्वान पर जंतर-मंतर जा रहे किसान नेताओं ने टोल पर ही हुक्का गुड़गुड़ाना शुरू कर दिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *