नानौता सहारनपुर। देश के अन्दर छात्रो में एक नई क्रांति देखने को मिल रही है जोकि अपने अपने स्कूल रास्तो की वीडियो बनाकर सोसल मिडिया पर पोस्ट कर रहे है,देश के अन्दर युवाओ की आवाज़ बनकर सोसल मिडिया पर आई कॉकरोच जनता पार्टी ने छात्रो के अन्दर कुछ कर गुजरने का जनून भर दिया,इसी को देखने हम विकास खण्ड नानौता अंतर्गत ग्राम सढोली के प्रार्थमिक विधालय में पहुंचे जहां साफ सफाई स्कूल के अन्दर ठीक ठाक देखने को मिली स्कूल में भले ही छात्रो की संख्या कम हो लेकिन विधालय में मध्याह्न भोजन योजना में मिलने वाले भोजन को देखा जोकि बेहतर पाया गया।
विधालय के बहार बने सोचालय में ताला लगा पाया जिसको देख समझना आसान हुआ कि छात्र छात्राएं सोचालय के लिए आखिर कहा जाते होंगे मिली जानकारी के अनुसार विधालय में सफाई कर्मचारी अपना नही है जो भी है वहा गाँव का है वो ही हफ्ते में एक बार या दो बार सफाई करने आता है जैसे अब सोसल मिडिया पर स्कूल दिखाए जा रहे है तो व्यवस्था बनती दिखाई दे रही है,स्कूल की छत में पंखा लगा मिला और विधुत न होने पर इनवेटर भी लगा मिला,कमी मिली तो सोचालय के गेट पर ताला लगा मिला जिनका कारण सफाई कर्मचारी न होना बताया गया।



