उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कब होंगे इसकी जानकारी का सभी को इंतजार है,लेकिन पिछले कई महीनों से उत्तर प्रदेश के लोगो को हाईकोर्ट से तारीख मिल रही है,बुधवार की दोपहर इलाहाबाद हाईकोर्ट में निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के फैसले को लेकर दी गई चुनौती को सुनवाई थी, जिसके लिए आज हाईकोर्ट में पंचायत चुनाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई हुई, सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने पक्ष रखते हुए दलीले पेश की,करीब 45 मिनट सुनवाई चली जिसके बाद फिर 8 अक्टूबर तारीख दी गई है|
इलहाबाद हाईकोर्ट में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की जनता को किसी न किसी फैसले की उम्मीद थी लेकिन 45 मिनट तक चली सुनवाई के बाद भी अगले दिन की तारीख 8 अक्टूबर लगाई गई है,इस बार ज्यादा समय इंतजार नही करना पड़ेगा और 8 अक्टूबर को ग्राम पंचायत चुनाव से जुडी किसी न किसी फैसले के आने की उम्मीद है|



