प्रतिबन्धित चाईनीज मांझे का विक्रय करने वाले दो गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा प्रतिबन्धित चाईनीज मांझे का विक्रय करने वाले दो लोगो को पुलिस ने मांझे सहित गिरफ्तार किया है,गिरफ्तार किये गए अभियुक्तगण शाहजमान पुत्र रहीश अहमद निवासी इन्द्राचौक गली नम्बर 4 निकट उमर मस्जिद थाना मंडी सहारनपुर व अंकित यादव पुत्र शंकरलाल निवासी मकान नम्बर 3887 सेथिया बिहार नुमाईश कैम्प थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर को मण्डी समिति में पीछे की ओर खण्डहर बिल्डिंग वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 88 गिट्टी प्रतिबंधित मांझा बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली मण्डी पर मु0अ0सं0 407/26 धारा 223/125 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया है अभियुक्तगण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।



