प्रतिबंधित आम की लकड़ी से भरी हुई 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज व 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

प्रतिबंधित आम की लकड़ी से भरी हुई 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज व 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। उपजिलाधिकारी बेहट व क्षेत्राधिकारी सदर पर्यवेक्षण के निर्देश में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा एवं वन विभाग की टीम के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर ग्राम नौसरहेडी के जंगल मे चोरी से आम की लकडी काट रहे पाँच अभियुक्तगण 1दिलशाद पुत्र इकबाल निवासी गंदेवडा थाना फतेहपुर 2.सोहवान पुत्र इरशाद निवासी बहेडा खुर्द जिला सहारनपुर 3. अरविन्द पुत्र रामपाल निवासी रामखेडी माजरी थाना फतेहपुर 4.शाहरूख पुत्र भूरा निवासी दतौली मुगल थाना फतेहपुर 5.अरुण पुत्र कवरपाल निवासी रामखेडी माजरी थाना फतेहपुर को दो ट्रैक्टर महिन्द्रा 575DI जिनमे आम की लकडी भरी हुई सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 314/26 धारा 4/10 उ0प्र0 वृक्ष संरक्षण अधिनियम -1976 पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!