हापुड़- पत्रकार नसीम सिद्दीकी की हत्या के बाद पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल के बाद अब पत्रकार नसीम हत्या कांड में हापुड़ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जबकि अन्य हत्या के आरोपी फरार है जिनकी गिरफ्तारी को पुलिस की लगातार दबिश जारी है,गिरफ्तार किये गए तीनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया,पुलिस की मांग पर तीनो आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया,जहां पुलिस तीनो आरोपियों से पूछताछ कर रही है|
इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हापुड़ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हापुड़ पुलिस ने पत्रकार नसीम सिद्दीकी हत्या कांड में उनके दामाद डॉ शाहरुख़ द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अशोक कुमार गुप्ता,कपिल अग्रवाल,नरेश कुमार तीन लोगो को गिरफ्तार किया है,पकड़े गए तीनो लोगो को मान्य न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर भेजा गया,इस मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने हेतु दबिश दी जा रही है|



