नगर में धूमधाम से निकाली श्रीराम बारात

धूमधाम से निकलेगी श्रीराम बारात, रक्षा नामदेव व विवेक नामदेव ने किया शुभारंभ

नानौता सहारनपुर । नगर में आयोजित वार्षिक श्रीरामलीला का आयोजन रामलीला कमेटी द्वारा इस बार भी धूमधाम तरीके से किया जा रहा है, नगर में आयोजित श्रीरामलीला के 100 वर्ष पुरे हुए जिस से नगर में हर्ष का माहौल बना हुआ है,श्री रामलीला के पावन अवसर पर श्रीराम बारात की शोभायात्रा का आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ भी धूमधाम तरीके से किया गया|

श्रीराम बारात शोभायात्रा का शुभारम्भ भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रक्षा नामदेव एवं भाजपा नेता विवेक नामदेव ने संयुक्त रूप से किया। रामलीला मंच से निकाली गई श्रीराम बारात शोभायात्रा नगर में सुन्दर सुन्दर झाकियों व बैण्ड बजो के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होकर वापस रामलीला मंच पर समाप्त हुई।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *