दिल्ली| भगवान श्रीराम के पिता को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के मामले में सांसद पप्पू यादव धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज कराने संसद मार्ग थाने पहुंचे। पप्पू यादव ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ‘राम जी के 5 पिता’ वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। विवाद बढ़ता देख धीरेंद्र शास्त्री ने माफ़ी भरा वीडियो भी पोस्ट किया है,इस मामले में पहले भी राजनीतिक नेताओं की ओर से कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं।
धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो सोशल मिडिया पर सामने आया जिसमे उन्होंने अबकी बार इंसानों को छोड़कर सीधा भगवान पर ही टिप्पणी कर डाली उन्होंने वीडियो में कहा ‘हम रामजी वाले है,तुम्हारे वाले बहुत टेढ़े है’ उनकी यह टिप्पणी श्रीराम और श्रीक्रषण को लेकर थी,वह यहीं नही रुके उन्होंने कहा रामजी के 5 पिता जी थे,यह तुम्हे कहीं लिखा नही मिलेगा,और पूंछ भी मत लेना कहां लिखा है,उन्होंने ज्यादा विरोध होने के बाद एक माफ़ी भरा वीडियो बनाकर पोस्ट किया.लेकिन उनके बयां को लेकर जमकर विरोध होने लगा|



