थाना नानौता पुलिस ने बाइक चोर गेंग का पर्दाफाश किया-20 बाइक बरामद

नानौता सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस को थाना अध्यक्ष विकास चरण के नेत्रत्व में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है,जिसमे उन्होंने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 20 बाइक चोरी की हुई बरामद करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तारी किया है,इस सम्बन्ध में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मयंक पाठक द्वारा प्रेस कोंफ्रेंस कर बताया गया है कि थाना नानौता पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया पकड़ा गया गेंग गाडियों के फर्जी कागज बनाकर आगे सीधे साधे लोगो को चोरी की बाइक सस्ते दामो में बेचने का काम कर रहे थे।

पकड़े गए तीन शातिर वाहन चोर.अनूप उर्फ काला पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम भावसी रायपुर थाना नानौता जनपद सहारनपुर व बादल उर्फ काकुल पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम भावसी थाना नानौता सहारनपुर एंव अकुल उर्फ वंशु उर्फ वनराज पुत्र उमेश उर्फ बबरभान निवासी ग्राम भावसी रायपुर थाना नानौता जनपद सहारनपुर को जंगल ग्राम काशीपुर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे निशानदेही पर चोरी की 20 मोटरसाईकिलें, चोरी की मोटर साईकिल पर फर्जी चैसिस नम्बर व इंजन नम्बर गोदने की डाई मशीन, लोहा घिसने की रेती, काले पेन्ट का स्प्रे,सात फर्जी नम्बर प्लेट चार फर्जी आरसी आदि सामान बरामद हुआ ।

पकड़े गए तीनो अभियुक्तों का पहला भी अपराधिक इतिहास सामने आया है,गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पकड़े गए चोरो के विरूद्ध थाना नानौता पर मु0अ0सं0 247/26 धारा 336(2)/345(3)/317(5)/318(4)/338/336(3)/ 340(2)/112/3(5) बीएनएस में पंजीकृत किया गया तथा थाना नानौता पर पूर्व से पंजीकृत मु0अ0सं0 232/26 धारा 303(2) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई । अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही हेतु हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *