चोरी की गई 20 बाइक बरामद पर लोगो ने कहा Thankyou पुलिस

नानौता सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने थाना अध्यक्ष विकास चरण के नेत्रत्व में चोरी की गई 20 बाइक बरामद की है जिसके बाद थाना नानौता में उन लोगो का मेला लगा हुआ है जिनकी बाइक चोरी हुई और थी और आज उन लोगो की बाइक मिली है,लोगो ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी बाइक चोरी हुई थी,थाना नानौता से हमे फोन आया उन्होंने बताया कि आपकी बाइक मिल गई है आप थाना में आकर अपनी बाइक पहचान ले और बाइक के कागज लेकर आना,इस मौके पर कुलवीर,सुमित आदि ने पुलिस को thankyou बोलते हुए कहा पुलिस अगर इसी लगन से काम करती तो कहीं कोई बाइक चोरी न हो।

आपको बताते चले थाना नानौता ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया जिनके कब्जे से 20 बाइक चोरी की हुई बरामद हुई पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तारी किया है,इस सम्बन्ध में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मयंक पाठक द्वारा प्रेस कोंफ्रेंस कर बताया गया है कि थाना नानौता पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया पकड़ा गया गेंग गाडियों के फर्जी कागज बनाकर आगे सीधे साधे लोगो को चोरी की बाइक सस्ते दामो में बेचने का काम कर रहे थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *