चोर को रंगे हाथ पकड़ कर थाने को सौंपा

नानौता सहारनपुर। थाना निकटवर्ती मेन बाजार स्थित एक दुकान से गल्ले में रखे पैसों को चुराते हुए चोर को रंगे हाथ पकड़ कर थाने में मौजूद थाना अध्यक्ष को सौंपा। मंगलवार की दोपहर मेन बाजार स्तिथ दुकानदारों ने एकत्रित होकर एक चोर को चोरी कर पैसे लेकर भागते हुए रंगे हाथ पकड़कर थाना अध्यक्ष को सौंपा। दुकानदारों के अनुसार चोर गल्ले में रखे पैसों को चुरा कर भाग रहा था तो दुकान दार ने चोर को पैसों सहित भागते हुए पकड़ा।

चोर को पकड़कर दुकानदारों ने पीटना शुरू किया तो चोर की पिटाई होते देख भीड़ जमा हो गई और भीड़ ने चोर को पकड़कर थाना अध्यक्ष को सौंपा। मिली जानकारी के अनुसार दुकानदारों ने चोर के खिलाफ कोई लिखित पत्र नही दिया। अब इस सम्बन्ध में देखना होगा कि पुलिस क्या कार्यवाही करती है या शिकायती पत्र न मिलने के कारण आरोपी को छोडती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *