गुमशुदा महिला की संदिग्ध परिस्तिथियों में हत्या

सहारनपुर 13 अगस्त से लापता महिला की संदिग्ध परिस्तिथियों में हत्या होने का मामला सामने आया है,मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खेडाखुर्द निवासी महिला इमराना पत्नी वाजिद 13 अगस्त भगवानपुर किसी कम्पनी में काम किया करती थी.महिला काम कर सहारनपुर की ओर लौट रही थी कि घर नही पहुंची थी,जिसके बाद परिजनों ने महिला का फोटो सोसल मिडिया पर वायरल किया था।

गुमशुदा महिला का शनिवार 15 अगस्त की  सुबह ग्राम खजनावर के रास्ते पर शव मिला,घटना स्थल पर पहुंची थाना गागलेह्डी पुलिस ने महिला की पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी,महिला की हत्या की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया,हाल फ़िलहाल पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.पुलिस का कहना है कि उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना गागलहेडी पुलिस द्वारा मृतिका का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है तथा वादी की तहरीर के आधार पर थाना गागलहेडी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!