दिल्ली-डॉ. उमर खालिद जोकि 2020 के दिल्ली दंगों की कथित साजिश के मामले में छह साल से अधिक समय से जेल में बन्द हैं, उन्होंने गुरुवार को 2026 का ‘ह्यूमन राइट्स डिफेंडर्स एट रिस्क’ अवॉर्ड जीता। यह पुरस्कार आयरलैंड स्थित मानवाधिकार संगठन फ्रंट लाइन डिफेंडर्स द्वारा दिया जाता है। यह पुरस्कार डबलिन में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें डॉ. उमर खालिद जेल में होने के कारण शामिल नहीं हो सके तो उनका पुरस्कार उनके पिता ने लिया।
आपको बतादे यह पुरस्कार उन साहसी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए 2005 में स्थापित किया गया था,जो भारी व्यक्तिगत जोखिम,धमकियों और उत्पीड़न के बावजूद दूसरों के अधिकारों की रक्षा और उनके प्रचार-प्रसार के लिए असाधारण योगदान देते हैं। वैश्विक स्तर पर निष्पक्षता बनाए रखने के लिए,यह पुरस्कार दुनिया के 5 अलग-अलग क्षेत्रों (रीजन) के आधार पर 5 विजेताओं को दिया जाता है,जिनमे एशिया और प्रशांत अफ्रीका अमेरिका यूरोप और मध्य एशिया मध्य पूर्व और उत्तर शामिल होते है।



