उत्तर प्रदेश के सीतापुर में अब सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद जियाउल उलूम मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है। राजस्व विभाग ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ खंडपीठ के आदेश का हवाला देते हुए 7 दिन का नोटिस जारी किया है। नोटिस में कथित कब्जा हटाकर जमीन ग्राम सभा को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 अक्टूबर 2026 में राजस्व विभाग ने नोटिस चस्पा कर 7 दिन के भीतर निर्माण हटाने का अल्टीमेटम दिया है, ऐसा न करने पर बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन का दावा है कि इसे कब्रिस्तान की सरकारी (ग्राम सभा) जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया है।



