लव मेरिज के दस साल बाद प्रेमी संग की पति की हत्या

उत्तर प्रदेश| गाजियाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया खोदा थाना क्षेत्र में अंशुल ने परिवार के खिलाफ जाकर निशा से 10 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों पति पत्नी गाजियाबाद में रहकर नोएडा की एक सिलाई कंपनी में काम करते थे। इन दोनों के साथ रहने के लिए जीजा पप्पू भी आ गए।

धीरे-धीरे निशा का अपने नन्दोई पप्पू से प्रेम संबंध हो गए। दोनों की आशिकी परवान पर चढ़ने लगी। यह बात अंशुल को पता चली तो इस रिश्ते का विरोध किया। अंशुल ने इसकी शिकायत परिवार में भी की थी, लेकिन लोक-लाज के कारण परिवार वालों ने मामले को दबा दिया था।

निशा और पप्पू शादी करना चाहते थे, इस लिए अंशुल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। पप्पू ने तमंचा मंगवाया और छुपा दिया। फिर एक दिन निशा काम पर गई थी। घर पर अंशुल को अकेला पाकर पप्पू ने उसे गोली मार दी। और पूरी घटनाकर्म की जानकरी निशा को बराबर देता रहा। हत्या में शामिल निशा व मर्तक का जिला न्यायालय पेश कर जैल भेजे गए।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *