दिल्ली में 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद

नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर भीड़ दिल्ली में न पहुंचे इसके लिए 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। गृह मंत्रालय ने इंटरनेट सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद करने की मंज़ूरी दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आस-पास 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। ये सेवाएं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के मद्देनजर 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक बंद रहेंगी। सभी तरह की मोबाइल इंटरनेट टेक्नोलॉजी को बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं जिससे भीड़ जमा न हो सके ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *