मुख्य चुनाव अयुक्त के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर चन्द्रशेखर ने क्या कहा

दिल्ली में वोट चोरी को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने INDI गठबंधन के सासंदों द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी विरोध पर कहा, “…आंदोलन की बात करें तो यह तकलीफदेह है कि जंतर-मंतर जो प्रदर्शन करने की जगह है, वहीं पर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है। हालांकि वहां अनुमति की जरूरत नहीं है मगर फिर सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में, जिस देश का निर्माण आंदोलन से हुआ… वहीं आंदोलन करने का अधिकार नहीं मिल रहा, यह चिंताजनक है|

मैं फिर कह रहा हूं ज्ञानेश कुमार हट जाएंगे लेकिन जब तक चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया में बदलाव नहीं होगा… और फिर फॉर्म 6 और तमाम तरह की जो वैधान को खत्म किया जाए… अब सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है लेकिन जिस तरह की चीजें हो रही है उससे लोगों के मन में अविश्वास पैदा हो रहा है। सबसे बड़ा अधिकार वोट ही चला जाएगा तो क्या बचेगा?…”

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *