गंगोह सहारनपुर | समाजवादी पार्टी के नेताओं श्रीपाल सिंह राणा मजाहिर राणा भरत सिंह व कार्यकर्ताओं ने कुरैशीयान मोहल्ला से शुरू होकर शिव चोंक तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च करते हुए मुख्य चुनाव अयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे,जिसको पुलिस प्रसाशन ने शिव चोंक पहुँचने से पहले ही रोक लिया,प्रदर्शन के दौरान सरकार व चुनाव आयोग के विरोध में जमकर नारे बजी की गई|
इस सम्बन्ध में श्रीपाल सिंह राणा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस सरकार के दबाव में कार्य कर रही है,इस लिए हमे प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है,मुख्य चुनाव अयुक्त ने जनता के वोटो का हनन किया,ज्ञानेश कुमार सरकार के लिए काम कर रहे है,हम किसी भी सूरत में जनता के अधिकारों का हनन होने नही देंगे वोट चोरी होने नही देंगे,इस दौरान राहुल राणा अरशद,गौरव,इरफ़ान,विशाल,अरुण,नियाज प्रधान,आजम,सहित सेकड़ो लोग उपस्ति रहे|



