नानौता सहारनपुर| दादा मीराजी रोड स्तिथ घरो की छत से गुजर रही विधुत लाईन तार टूटने से बड़ा हादसा होते होते बचा,हाई वोल्टेज विधुत लाईन की चपेट में आने से गंगोह रोड का ट्रेफिक व कालोनी में रहने वाले महिला बच्चे बच गये गनीमत रही किसी की जान को कोई हानि नही पहुंची,तार टूटने की सूचना विधुत अधिकारी को दी तब जाकर सप्लाई बन्द हुई और तार कई घण्टे बाद सड़क से हटाया गया।
मंगलवार की सुबह राकेश सैनी,प्रमोद कुमार,सतपाल सिंह, मकसूद मंसूरी,हसन महन्दी,दिलशाद,शोकीन,जिम्मु,मीर अहमद,रहीस,हैदर,शमशाद,जमील,आदि ने बताया कि आज सुबह तार टूटने से लाइन में फाल्ट हुआ जिसका धमाका दहशत भरा था,हाई वोल्टेज लाईन के तार हमारे घरो की छतो को छूकर जा रहे है जिससे बारिश में हमारे घरो में करंट भी आता है,इसी लाइन से टकराकर एक युवक की मौत भुई हुई थी हमने लाइन ऊपर करने के लिए सम्बधित कार्यालयों में कई बार प्रार्थना पात्र दिया जिसके परिणाम जीरो है।



