कार एक्सीडेंट में स्कूटी सवार की मौत

नानौता सहारनपुर। गंगोह नानौता रोड पर देर शाम तेज़ रफ़्तार कार सवार ने स्कूटी पर जा रहे व्यक्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मारी जिससे स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई,घटना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को सीएचसी नानौता लेजाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

शुक्रवार की शाम कहर सिंह 55 वर्षीय पुत्र प्रकाश चन्द निवासी भलोलपुर घर से टिकरोल स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था कि पीछे से तेज़ रफ़्तार कार सवार ने स्कूटी को टक्कर मारी जिससे स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई,इस दौरान नानौता चेयरमैन अफजाल खान गंगोह से नानौता की और आ रहे थे तो उन्होंने घटना को देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी घटना की सुचना पर पहुंची थाना नानौता पुलिस व थाना अध्यक्ष विकास चरण ने कार को कब्जे में लेते हुए म्रत्क के शव को सीएचसी नानौता लेजाया गया जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *