नानौता सहारनपुर। नगर पंचायत चेयरमैन रूमाना अफजाल खान ने राष्टपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नगर पंचायत कार्यालय में समस्त नगर पंचायत कर्मचारियों व सभासदों की उपस्तिति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की एंव सभी कर्मचारियों को अपनी अपनी जिम्मेदारियों के चलते देश सेवा के प्रति शपथ दिलाई,आपको बतादे 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था, और इस दिन को गांधी जयंती तथा शास्त्री जयंती के रूप में मनाया जाता है, साथ ही संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसे अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया गया है।
इस मौके पर चेयरमैन रूमाना अफजाल खान ने कहां आज जिस महान इन्शान का जन्मदिवस हम लोग मना रहे है उन्होंने पूरे देश को एक जुट करते हुए देश में आन्दोलन चलाकर देश को बिर्टिश हुकूमत से आजादी दिलाई थी,अब आजादी के बाद देश में नफरत बांटी जा रही है आपसी भाईचारा खत्म किया जा रहा है,ऐसे में जरूरत है समझदारी की एकता की आपसी भाईचारे को बचाने की,इस दौरान असपा नेता चेयरमैन अफजाल खान,मुख्य लिपिक प्रदीप कुमार,पूर्व सभासद अमजद खान,सभासद मैनपाल,सभासद राजपाल सिंह,अंकुर जैन,फ़राज़ सिद्दीकी,सादिक सेफी,तेजपाल सैनी,शमशेर खान,नसीम सिद्दीकी,गोपाल,रहमान,शोएब खान,अमजद,रवि,संदीप,आदि उपस्ति रहे।



