नानौता सहारनपुर। थाना ग्राम खुडाना में बीती रात भरे मकान से अलमारी में रखे एक लाख अस्सी हजार रुपए नगद सोने चांदी के ज़ेवर चोरी हो जाने से गांव में हड़कप मच गया हर कोई चोरी की खबर सुनकर पीड़ित के घर पहुंचा और भीड़ जमा होने लगी। चोरी की घटना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया।
अरुण कुमार पुत्र सतपाल सिंह निवासी ग्राम खुडाना ने थाना नानौता पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह ओर उसका परिवार घर में ही सो रहा था समय करीब चार बजे उठा तो घर का सामान बिखरा पाया। समान चेक किया तो घर में रखी एक लाख अस्सी हजार रुपए व सोने चांदी के ज़ेवर चोरी हो चुके थे।
अरुण के मकान की छत पर चोर अपनी चप्पल छोड़कर अरुण की चप्पल पहनकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस थाना अध्यक्ष विकास चरण ने घटना स्थल पर जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम को बुला घर को बारीकी से सर्च किया।



