सहारनपुर। साल 2024 में बहुजन समाज पार्टी के टिकेट से कैराना लोकसभा चुनाव चुनाव लड़े श्रीपाल सिंह राणा ने सांसद इकरा हसन के साथ अखिलेश यादव से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है।
बृहस्पतिवार की शाम लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद श्रीपाल सिंह राणा ने फोन पर जानकारी दी कि उन्होंने अपनी बहन इकरा हसन के मार्गदर्शन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है। में पार्टी की विचारधारा से निष्ठा रखते हुए पार्टी को मजबूत करने व जनता की सेवा करने का काम करूंगा।
आपको बतादे श्रीपाल सिंह राणा ने बसपा को बड़ा झटका दिया है इससे पहले गंगोह विधानसभा सीट पर जनता श्रीपाल सिंह राणा को बसपा से चुनाव लड़ने हेतु बसपा के मजबूत प्रत्याशी के रूप में देख रही थी। लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले ही श्रीपाल सिंह राणा ने पार्टी बदल कर बसपा को बड़ा झटका दिया है और इसका सीधा लाभ समाजवादी पार्टी को मिलेगा।


