किसान मजदूर संगठन का अधिकारीयों के साथ समझोते पर 7 सितम्बर तक धरना स्थगित

नानौता सहारनपुर। किसान सहकारी चीनी मिल नानौता में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा करने की मांग पर किसान मजदूर संगठन द्वारा किसान सहकारी चीनी मिल पर दिए गए जा रहे धरने का जिला अधिकारी अरविन्दर कुमार चौहान द्वारा संज्ञान लेते हुए आयुक्त महोदय सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह उप गन्ना अयुक्त ओमप्रकाश को किसानो सहारनपुर को किसानो से बात करने के लिए भेजा गया जिसमे जीएम अंकित कुमार भी शामिल रहे।

इस सम्बन्ध में जिला अध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया दिनांक 23/8/2026 में किसान मजदूर संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन में किसान सहकारी चीनी मिल तीतरो नानौता में हुए घोटाले की जाँच के संबंध में जिला प्रसासन अधिकारियों द्वारा 15 दिन का समय की माँग की गयी है। किसान मजदूर संगठन द्वारा जाँच में किसानों की 11 सदस्यों की कमेटी को 15 दिन का समय दिनांक 7/9/2026 तक दिया जाता है।

इस समय में किसानों का किसान मजदूर संगठन का सांकेतिक धरना जारी रहेगा। अगर समय सीमा तक जाँच पूरी होकर दोषियों पर कार्यवाही नहीं की जाती तो 8/9/2026 को किसान मजदूर संगठन किसानों द्वारा निर्णय लेकर आगामी तारीख की घोषणा कर महापंचायत करके पूर्ण रूप से ताला बंदी की जायेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!