कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने गंगा जल लेकर लोट रहे श्रद्धालुओं पर फूल बरसायें

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने गंगा जल लेकर लोट रहे श्रद्धालुओं पर फूल बरसायें

उत्तर प्रदेश सहारनपुर। जनपद से कांवड़ यात्रा के बीच सामने आई ये तस्वीरें सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देती है। दरअसल रविवार की रात कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का कांवड़ियों की सेवा करते हुए अलग अंदाज देखने को मिला। कांवड़ यात्रा के दौरान इमरान मसूद ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया और अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रशाद व फल भी बांटे। इस दौरान कांवड़ियों के लिए चाय और खीर का वितरण भी किया गया। सोशल मीडिया पर भी इमरान मसूद का कांवड़ियों के बीच यह अंदाज चर्चा में है।
जनपद में समय समय पर हिन्दू मुस्लिम एकता को मजबूत करने वाली तस्वीरें अक्सर सामने आती है जो समाज के ताने बाने को मजबूत करने का काम करती है और देश के अन्दर अमन भाईचारे का पैगाम देती है,अक्सर इन तस्वीरों में आम आदमी नज़र आते है लेकिन रविवार की रात यह तस्वीर खास हो जाती है क्योंकि जनता के बीच से चुन कर आये सांसद इमरान मसूद नफरत करने वालो को दिखाना चाहते है कि देश में भाईचारे से बढ़कर कुछ नही यही भाईचारा भारत को मजबूत शक्ति प्रदान करने वाला होता है,आस्था अलग हो सकती है, लेकिन इंसानियत और सम्मान की भावना सभी को जोड़ती है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!