सहारनपुर पुलिस एवं फायर सर्विस द्वारा बड़ी नहर में डूबी कार का सफल रेस्क्यू किया गया
सहारनपुर पुलिस कंट्रोल रूम को हलालपुर-चिलकाना रोड स्थित बड़ी नहर में एक कार डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर फायर स्टेशन बेहट रोड से एमडीआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुँची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में फायर कर्मियों ने तेज बहाव के बावजूद लाइफ सेफ्टी उपकरणों एवं एमडीआरवी के विशेष रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से नहर में डूबी होंडा सिटी कार (वाहन संख्या UK12B-2255) को सुरक्षित बाहर निकाला। वाहन की गहन तलाशी लेने पर उसमें कोई व्यक्ति नहीं मिला। रेस्क्यू के उपरांत वाहन को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर फायर यूनिट वापस फायर स्टेशन रवाना हुई। फायर सर्विस के जवानों द्वारा विषम परिस्थितियों में प्रदर्शित त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।



