किसानो की समस्याओं को लेकर भाकियू (टिकैत) ने SDM को सौंपा ज्ञापन
रामपुर सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ) के तहसील अध्यक्ष चौधरी गालिब प्रधान (हलगोया) के नेतृत्व में आज तहसील प्रांगण में किसानों एवं आमजन की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी (SDM) को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
मंगलवार की सुबह भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा दिए गए ज्ञापन में ग्राम हलगोया से उमरी जाने वाले मुख्य मार्ग को दोनों तरफ से काटकर छोटा कर दिया गया है, जिससे बड़े वाहनों को निकलने में भारी परेशानी हो रही है। तहसील का सुंदरीकरण: तहसील प्रांगण में मिट्टी का भराव कराकर उसे सही तरीके से सुसज्जित और सुंदर बनाया जाए। नकली दवाओं पर रोक बाजार में बिक रही नकली और प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान मौजूद रहे प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी चौधरी गालिब प्रधान (तहसील अध्यक्ष, रामपुर मनिहारन) पुनित चौधरी (मंडल महासचिव, सहारनपुर) सुमित चौधरी (युवा तहसील अध्यक्ष) कान सिंह राणा (जिला सचिव) प्रदीप चौधरी (जिला उपाध्यक्ष) पीतम चौधरी (तहसील उपाध्यक्ष) मोनू चौधरी (जिला उपाध्यक्ष युवा) सिकंदर चौधरी (जिला महासचिव)जीसान प्रधान (कोलेहेडी), रजनीश सिंह प्रमुख, सिद्धार्थ राणा, सलीम कुतुबखेड़ी, नीरज राणा, डॉक्टर सानू, सलीम तुर्मातखेड़ी, अंकुर चौधरी मुंडीखेड़ी, योगेश चौधरी, प्रमोद चौधरी, हरपाल सिंह, महावीर सिंह आदि तमाम यूनियन कार्यकर्ता मौजूद रहे।



