राईट सिग्नेचर न्यूज़ पेपर का विमोचन धूमधाम से किया गया

नानौता सहारनपुर। शुक्रवार की शाम गंगोह रोड स्थित धर्मशाला में राईट सिग्नेचर न्यूज़ पेपर का विमोचन धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मीडिया मंच अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने की व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किसान मजदूर संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह व चेयरमैन अफजाल खान एवं थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज राणा,रोबिन जैन शामिल हुए।

देर शाम शुरू हुए कार्यक्रम का संचालन बसपा के वरिष्ठ नेता मण्डल प्रभारी जगपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि किसान मजदूर संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह व चेयरमैन अफजाल खान ने पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को कलम के सिपाही कहा उन्होंने कहा जिस तरह से किसान धरती का शीना चीर कर फसल उगता है उसी तरह पत्रकार सरकार में बैठे अधिकारियों को आईना दिखाता है। देश की जनता के सामने लाता है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों द्वारा राईट सिग्नेचर न्यूज़ पेपर के प्रकाशक फैजान सिद्दीकी उप संपादक सतीश रुहेला व कानूनी सलाहकार एडवोकेट नवाज़िश जैदी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थित किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह, पूर्व सभासद अमजद खान, नसीम सिद्दीकी,मौलाना असद, माधोपुर पूर्व प्रधान दिन मोहम्मद, पत्रकार शमीम मंसूरी,अरविंदर सिंह काका,अरविंद सिसोदिया, दिलशाद राणा,फैयाज अली,भारत अग्रवाल,शाह अब्बास जैदी, मिडिया मंच के उपाध्यक्ष अबलीश गौतम, मुराद अली,मुकेश अग्रवाल, मिडिया मंच के महासचिव मोनू कुमार आदि उपस्थित रहे।

हमारे न्यूज चैनल को सब्सक्राइब करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!