नानौता सहारनपुर|किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमेटेड का 48 वा पेराई सत्र हवन पूजन के साथ धूमधाम तरीके से शुभारम्भ किया गया,चिनी मेल्स चेयरमैन रविंदर सिंह पुंडीर व प्रधान प्रबन्धक अंकित कुमार द्वारा चीनी मिल्स के शुभारम्भ का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मंत्री जसवंत सिंह सैनी व विधायक चौधरी किरत सिंह गंगोह,विधायक देवेंद्र निम रामपुर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा मुख्य रूप से शामिल हुए,इस मौके पर किसानों के लिए बनाये गए किसान भवन का भी मिल्स में उद्घाटन किया गया।
सहकारी चीनी मिल्स के शुभारंभ में पहले व दूसरे व तीसरे स्थान पर मिल्स में गन्ना लेकर पहुंचे किसान को कांटे पर ही गन्ना बोगी के साथ मिल्स की और से इनाम दिया गया, इस के बाद सभी मुख्य अतिथियों एन अति थिगन एवं किसानों द्वारा चेन में गन्ना डालकर जैन का बटन दबाते हुए मिल्स का शुभारम्भ किया गया,इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार पुंडीर ,मनोज राणा,जिला उपाध्यक्ष सतपाल सिंह,संजय वीर राणा,डॉ एनसी शर्मा,करेशन सिंह,नसीम सिद्दीकी,ठाकुर अजब सिंह,मोन्टू राणा,सुचित चौधरी,नईम प्रधान,श्यामवीर प्रधान,जिला उपाध्यक्ष खेमचंद कश्यप,प्रमोद राणा,कृष्ण सिंह,आदि उपस्थित रहे|



