ढाबे में लगी आग पर अग्निशमन ने पाया काबू

सरसावा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सरसोहेड़ी स्थित आनंदम ढाबा  अंबाला रोड के किचन में आग लग गई है। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस व अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया।घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है।