बिहार में तब्लीगी जमात का तीन दिवसीय दीनी इजतमा

बिहार| जिला मधुबनी में तब्लीगी जमात का तीन दिवसीय दीनी इजतमा आयोजित किया जा रहा है,जिसमे मुस्लिम समाज के लोग दूरदराज से अपने अपने बिस्तर के साथ एक साथ जमा हो रहे है,यह इजतमा किसी भी राजनितिक पार्टियों के हितो या नुकसान की बात नही करती सिर्फ और सिर्फ इस्लाम धर्म के मानने वालो को इस्लाम धर्म में पैगम्बर मोहम्मद साहब के बताये हुए तरीको पर अमल करने की ही सलाह देती है,मोहम्मद साहब ने कैसे जिन्दगी गुजारी और क्या सन्देश दिया बस उसको ही अपनाने की बात कही जाती है|

आयोजित इज्तामे में पहुंचे दस लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान बताया जा रहा है जिसका एक वीडियो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है,वीडियो उस नमाज का बताया जा रहा है जिसमे मौलाना साद की मौजूदगी में एक साथ नमाज अदा की जा रही है। इज्तामा में के माध्यम से कहा जा रहा है कि मुसलमान खुद को सुधारे अपनी नमाजे दुरुस्त करे। घरों का दिन ठीक करे। युवा वर्ग मोबाइल फोन के फ़ितने से बचे। शादियों में किये जा रहे फजूल खर्च से बचे,अपने पडोसी का अपने भाई की तरह ख्याल रखे,बच्चो को दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम भी दे|

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!