उत्तर प्रदेश| यूपी में SIR प्रक्रिया के दौरान छूटे मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए.अब चुनाव आयोग द्वारा विशेष अभियान चलाया जायेगा। विधानसभा चुनाव से पहले पहले यूपी में मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए फिर से प्रक्रिया शुरू की जाएगी,चुनाव आयोग के इस विशेष अभियान में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। पंचायत और नगरीय निकाय की वोटर लिस्ट का विधानसभा मतदाता सूची से मिलान कर छूटे मतदाताओं की पहचान होगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा अब युवाओं और महिलाओं के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा और नाम नहीं मिलने पर पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। जो कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027, 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर होगा। उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा पिछले SIR काटे गए नाम पर हाल ही में राजनितिक जमकर बयान बाजी करती नज़र आई है.इसी को लेकर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री बयानबाजी की थी और कहा था भाजपा प्रदेश से जा रही है|


