नीले ड्रम चर्चित हत्याकांड में मुस्कान की बेटी को पालेगा-फैजान अंसारी

मेरठ- 3 मार्च साल 2025 चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अपने पति सौरभ को मार कर आज जैल की सलाखों के पीछे जिन्दगी गुजार रही मुस्कान व प्रेमी साहिल अपनी जिन्दगी का एक एक दिन गिन रहे है,30 सितम्बर को कोर्ट ने दोनों प्रेमी साहिल व मुस्कान को सौरभ की हत्या करने में दोषी माना है, हाल ही में कोर्ट ने मुस्कान व साहिल को 14 अक्टूबर के दिन फांसी की सज़ा सुनाई है,हत्या के बाद मुस्कान ने जैल में बेटी को जन्म दिया जिसको लेकर बड़ी खबर सामने आई है|

महाराष्ट्र के मुंबई शहर में रहने वाले फैज़ान अंसारी आज मेरठ में पहुंचे उन्होंने सरकारी वकील के. के. चौबे से मुलाक़ात की और बताया, मुझे मुस्कान व साहिल द्वारा सौरभ की हत्या में फांसी की सजा के बारे में ज्ञात हुआ, में मुस्कान की बेटी को पालने उसकी परवरिश करने उसके जीवन की सभी जिम्मेदारियों को उठाने का वायदा करते हुए मुस्कान की बेटी को पालना चाहता हूँ उसे अच्छा जीवन देना चाहता हूँ,फैजान अंसारी के होसले की सोशल मिडिया पर जमकर सरहाना की जा रही है|

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!