उत्तर प्रदेश| लखनऊ राज्य निर्वाचन आयोग से बड़ी खबर वोटर लिस्ट में गडबडी करने वाले व जाँच में दोषी पाए जाने वाल एक कम्प्यूटर सहायक व 5 बूथ लेवल अधिकारीयों को तत्काल सेवा से हटाने के निर्देश दिए गए,समाजवादी पार्टी की प्रेस वार्ता को ध्यान में रखते हुए “विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 347-आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में विकास यादव नामक व्यक्ति का नाम दस बार अंकित होने” के आरोप में जाँच करायी गयी थी,इस मामले में जाँच के बाद 6 लोगो को दोषी पाया गया|
24 अक्टूबर की शाम राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 347-आजमगढ़ की मतदाता सूची में गडबडी करने के आरोप में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 347-आजमगढ़ की मतदाता सूची में गडबडी करने की शिकायत पर जाँच की गई जिसमे एक कम्प्यूटर सहायक व 5 बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सूची में छेड़छाड़ करने के दोषी पाये गए,दोषी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-32 के अन्तर्गत कार्रवाई किये जाने के निर्देश गए|



